
मेरठ। स्कूलों (School) में बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों के आधार कार्ड (Aadhar Card) बनवाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। इससे सर्दी में भी पैरेंट्स के पसीने छूट रहे हैं। शहर और कैंट (Meerut Cantt) स्थित मेन पोस्ट ऑफिस (Post Office) में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है।
एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
जनपद के कई स्कूलों में बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड भी जमा किए जा रहे हैं। इसको देखते हुए अभिभावक भी पोस्ट आफिस, बैंक (Bank) शाखाओं और सीएससी केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। कैंट और घंटाघर स्थित डाकघर में ही रोजाना 100 से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
माता या पिता का आधार कार्ड साथ लाएं
कैंट के मुख्य डाकघर स्थित आधार कार्ड सेवा केंद्र के प्रभारी मोहम्मद हारिश अंसारी का कहना है कि पांच साल अधिक उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद का लेटर होना आवश्यक है। इससे कम उम्र के बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र के साथ माता या पिता का आधार कार्ड होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोजाना 100 से अधिक लोगों का कार्य किया जा रहा है।
बच्चे के आधार कार्ड के लिए जरूरी कागजात
- 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए: बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र व माता या पिता में एक का आधार कार्ड
- 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए: स्कूल का लेटर हेड और ग्राम प्रधान या सभासद का पत्र
Updated on:
23 Jan 2020 12:07 pm
Published on:
23 Jan 2020 12:07 pm
