मुकुल के परिजन ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को भी मुकुल यूनिवर्सिटी गया था। लेकिन, शाम को जब वो घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसे कई फोन किए। लेकिन, उसका फोन पिक नहीं हुआ। आखिरकार, सारी रात परेशान रहने के बाद मुकुल के परिजन जेएनयू पहुंचे और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। मुकुल जैन की आखिरी तस्वीर सोमवार को 12:30 बजे अपनी लैब से निकलते हुए पूर्वी गेट की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।