2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद के लोगों को एक माह तक नहीं मिलेगा गंगाजल

इंदिरापुरम, वसुंधरा व वैशाली के निवासियों को झेलनी पड़ेगी पानी की किल्लत

2 min read
Google source verification
gangajal plant

गाजियाबाद। आज से एक महीने के लिए ट्रांस हिंडन के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, गंगहनर की सफाई के लिए एक महीने तक गंगाजल प्लांट की आपूर्ति को बंद किया गया है। इसकी वजह से इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली समेत ट्रांस हिंडन एरिया के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम की तरफ से नकलूपों से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए निगम की तरफ से तैयारी की गई है।

मेरठ: बैंक में चोरी के लिए दो दिन में इन लोगों ने ऐसे खोदी थी सुरंग

आज से बंद हो जाएगी नहर

प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट से वसुंधरा जोन और इंदिरापुरम को गंगाजल मिलता है। यहां पानी को भूमिगत जलाशय में जमा किया जाता है। इसके बाद घरों में जलापूर्ति की जाती है। हर साल की तरह इस वर्ष भी गंगनहर सफाई के लिए एक महीने बंद रहेगी। जल निगम ने इसके लिए अवगत करा दिया है कि 27 सितंबर से नहर बंद हो जाएगी। इसके बाद प्लांट के स्टोर से पानी मिलेगा। गुरुवार या शुक्रवार को प्लांट में पानी का स्तर नीचे पहुंच जाएगा।

शाहरुख खान ने मुंबर्इ में ही बनवा दिया मेरठ शहर

निगम की तऱफ से भी की गई तैयारी

नगर निगम की तरफ से भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई थी। पिछले 15 दिन से निगम नलकूपों की मरम्मत करने में लगा है। खराब नलकूपों को दुरुस्त कराया गया है। पांच नलकूपों को रीबोर कराया गया है। इसके अलावा अलग-अलग जगह पर सप्लाई को सुचारू रखने के लिए 12 नलकूपों पर जनरेटर भी लगाए जाएंगे।

प्रदेश सरकार के कार्यक्रम में किसानों को पिला दिया एक्सपायर डेट का पानी

टैंकरों से होगी पानी की सप्‍लाई

अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि महाराजपुर, झंडापुर, कड़कड़ मॉडल, पीर कॉलोनी, शहीद नगर, राजीव कॉलोनी आदि में नगर निगम टैंकरों से जलापूर्ति करेगा। यहां पर नलकूपों से पानी नहीं मिलता है, इसलिए टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए उद्यान विभाग से भी टैंकर लिए जाएंगे। गंगाजल प्लांट से लेटर मिल गया है।

Story Loader