12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फीस नहीं भरने पर यहां बेटी को निकाला स्कूल के बाहर, घटना के बाद पिता ने कर डाली इच्छा मृत्यु की मांग

गाजियाबाद में सरकार के बेटी पढ़ाओं-बेटी बढ़ाओं के दावों की खुली पोल, स्कूल की फीस नहीं भरने पर बच्ची को स्कूल प्रशासन से निकाला बाहर

2 min read
Google source verification
ghaziabad

गाजियाबाद। शहर में एक बेटी के पिता इतने बेबस है कि वो बेटी और परिवार समेत सीएम योगी से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है। मामला प्राइवेट स्कूल से जुडा हुआ है। दरअसल इस बेरोजगार पिता के पास बेटी की फीस देने के लिए पैसे नहीं है और जब फीस नहीं दी गयी तो स्कूल ने बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया और मारपीट के बाद उसे घर भेज दिया। बच्ची के पिता ने इस बात की शिकायत डीएम से की है। लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई पाई है। आलम ये है कि बच्ची पिछले बीस दिनों से स्कूल नहीं जा पाई है। इस बीच पिता की बेरोजगारी जब बेटी की पढ़ाई पर बुरा असर डालने लगी तो पिता ने सीएम योगी से इच्छा मृत्यु की मांग की।

क्या है मामला ?
बता दें कि गाज़ियाबाद के प्रताप विहार के डीएवी स्कूल में सातवी क्लास की छात्रा पिछले बीस दिनों से स्कूल नहीं गयी है। वजह है पिता की बेरोज़गारी जो अचानक बेटी की पढ़ाई के बीच में आ खड़ी हो गई है। जिसके बाद बेटी की पढ़ाई पर भी बुरा असर हो गया। पीड़ित का आरोप है कि जब स्कूल की फीस अदा नहीं की जा सकी तो स्कूल प्रशासन ने पीड़ित छात्रा के साथ स्कूल में गलत व्यवहार किया और उसे बेइजत कर घर भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद बच्ची के दिमाग पर कुछ ऐसा असर हुआ की वो अब स्कूल जाने के नाम से ही डर जाती है। वहीं इतनी बड़ी घटना के बाद जब पीड़ित पिता ने इस बात की शिकायत प्रशासन से की। साथ ही इस पर कोई रास्ता तलाशने का आग्रह प्रशासन से किया गया है। लेकिन इतने दिन बात जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़ित पिता ने सीएम योगी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मागं की।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
हालांकि जब बात सीएम तक पहुंची तो प्रशासन भी गंभीर हो चला और अब एडीएम इंदुराज ने मामले में रास्ता तलाशने की बात कह रहे हैं। यही नहीं अधिकारी सरकारी स्कूल में बच्ची का एडमिशन करवाने के संकेत भी दे रहे हैं। खैर मतलब तो साफ़ है की एक पिता बेबस है। उसके पास कोई रास्ता नहीं है। लेकिन सवाल ये भी है की बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं की बात करने वाली सरकार के लोगों ने अब तक रास्ता क्यों नहीं निकाला ? अगर ऐसे में इस बेटी ने कोई अनहोनी जैसा कदम उठा लिया तो क्या होगा ?