11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMS कॉलेज के पास लोगों ने इस हालत में देखा लड़की का शव, इलाके में सनसनी

गाजियाबाद के IMS कॉलेज के पास मिली लड़की की लाश लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी शव मिलने की सूचना शव को पहचानना मुश्किल, चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है

2 min read
Google source verification
ghaziabad

IMS कॉलेज के पास लोगों ने इस हालत में देखा लड़की का शव, इलाके में सनसनी

गाजियाबादगाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में शुक्रवार की सुबह करीब 21 वर्षीय एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही इस खबर का पता लगा तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया। हालाकि लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के कॉलेज और स्थानीय लोगों को सूचना देने के बाद युवती के पहचान के प्रयास में जुटी है।

थाना मसूरी पिला के के डासना स्थित आईएमएस कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे नाइन के किनारे शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने करीब 21 साल की लड़की का शव देखा। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। शव की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो जींस और टॉप पहने एक लड़की का शव पड़ा हुआ था, जिसके के चेहरे पर काफी ज्यादा चोट के निशान थे। जिसे देखकर शुरुआती दौर में ऐसा लगता है कि जानबूझ कर पत्थर से लड़की के मुंह को कुचला गया है। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी लड़की की पहचान नहीं हो पाई।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लड़की की पहचान करने के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है। उधर इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि थाना मसूरी पुलिस को शुक्रवार की सुबह आईएमएस कॉलेज के सामने करीब 21 साल की लड़की का शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसके चेहरे पर बेहद चोट के निशान हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के कॉलेज और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा की लड़की हत्या कैसे हुई।