
गाजियाबाद। दिवाली (Diwali) या दीपावली (Deepawali) के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर (October) 2019 (आज) है। इस दिन गोवधर्न पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। लोग घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा और परिक्रमा करते हैं। इस दिन भगवान को अन्नकूट का भाेग लगाया जाता है।
आंगन में बनाते हैं चित्र
पंडित बद्री शर्मा का कहना है कि इस पर्व की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने की थी। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा (Puja) की जाती है। घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना काफी शुभ होता है।
पूजा के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम
- अन्नकूट का अयोजन खुले में नहीं बंद कमरे में करें।
- गायों की पूजा करते समय भगवान कृष्ण को कभी मत भूलें।
- गोवर्धन पूजा के दौरान साफ कपड़े ही पहनने चाहिए। ध्यान रखें कि काले कपड़े मत पहनें।
- पूजा के दौरान परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ होना चाहिए।
- गायों, जीव, जंतु या पौधों को नुकसान नहीं पुहचाना चाहिए।
- परिक्रमा करने के दौरान जूते या चप्पल नहीं पहनने चाहिए। अगर जरूरी है तो रबड़ की चप्पल या कपड़े के जूते पहन सकते हैं।
- परिक्रमा हमेशा पूरी करनी चाहिए।
- धूम्रपान या शराब आदि का सेवन करने के बाद पूजा नहीं करनी चाहिए।
Updated on:
28 Oct 2019 10:08 am
Published on:
28 Oct 2019 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
