जिले के जीआरपी जवानों को अब वीकली ऑफ मिला करेगा। मुरादाबाद डिवीजन के
जीआरपी एसपी ने जवानों को यह तोहफा दिया है। जवानों को अब तक कोई वीकली ऑफ नहीं मिलता था।
। जिले के जीआरपी जवानों को अब वीकली ऑफ मिला करेगा। मुरादाबाद डिवीजन के जीआरपी एसपी ने जवानों को यह तोहफा दिया है। अब तक सिविल पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी के जवानों को कोई वीकली ऑफ नहीं मिलता था। ना ही इनके कार्य के लिए घंटे तय किए गए हैं। ऐसे में वीकली ऑफ के इस तोहफे से जीआरपी के जवान निश्चित तौर पर खुश होंगे। गाजियाबाद जिले में वर्तमान में 98 जवान हैं।
सिर्फ मुरादाबाद डिवीजन के जवानों को ही मिलेगा ऑफ
यह सुविधा सिर्फ मुरादाबाद डिवीजन के जवानों को ही दी जाएगी। जीआरपी एसपी वैभव कृष्ण ने वीकली ऑफ के संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। कृष्ण ने कहा कि अभी नए जवानों की भर्ती नहीं की जा रही है। वहीं ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लिहाजा अभी सिर्फ कांस्टेबल ही वीकली ऑफ पा सकेंगे। बाद में जवानों की भर्ती होने के बाद अधिकारियों को भी वीकली ऑफ दिया जाएगा।
17 जिलों में लागू होगी योजना
मुरादाबाद डिवीजन के 17 जिलों में यह योजना लागू होगी। इस तरह गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली सहित अन्य जिलों के जवानों को छुट्टी मिला करेगी।