
इस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड
गाजियाबाद. सपना चौधरी के बाद हरियाणा की कई डांसर्स व सिंगर लाइमलाइट में है। इन्हीें में एक हैं मोनिका चौधरी। हरियाणवी डांसर के तौर पर इनदिनों खूब पंसद की जा रही है। मोनिका चौधरी का कुछ दिनों पहले एक डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो में मोनिका हरियाणवी गाने 'जीरो फिगर' पर जबरदस्त डांस करती नजर आई। लेकिन इनदिनों वे एक गाने में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैै। यह गाना अभी लॉन्च नहीं हुआ है, उसका ट्रेलर लॉन्च हो गया है। मोनिका इस गाने में बोल्ड लुक में बेहद खूबसुरत नजर आ रही है।
हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी का जल्द ही नया गाना 'नजर लगावेगा' लॉन्च होने जा रहा है। इस गाने को लेकर मोनिका चौधरी काफी उत्साहित है। मोनिका चौधरी इस गाने में अपने बोल्ड लुक में नजर आएगी। फिलहाल गाने का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। मोनिका चौधरी ने बताया कि यह गाना दिल्ली में शूट किया गया। इस गाने को बोल सुमित बंजारा ने दिए है। मोनिका चौधरी ने बताया कि कुछ अलग करने का मन था। हरियाणवी लुक में काफी एलबम व गाने किए है। फिलहाल मोनिका चौधरी बॉलीवुड में जाने की तैयारी कर रही है।
कुछ यूं किया सफर तय
सपना चौधरी के बाद मोनिका चौधरी की फैंस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहीं वजह है कि मोनिका चौधरी को चाहने वाले हरियाणा में नहीं है बल्कि देश के कोने-कोने में है। 2010 में हरियाणा से 'मेरा डोल कुएं में लटके से' गानेे से डांसिंग का सफर शुरू करने वाली मोनिका चौधरी आज हर दिल में राज करती है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर मोेनिका चौधरी का एक फर्जी फोटो वायरल हुआ था। जिससे उनके फैंस को करारा झटका लगा था।
सपना चौधरी को टक्कर दे रही मोनिका चौधरी
सपना चौधरी ने अपने दम पर खुद के लिए एक मुकाम बनाया हैै। हरियाणवी डांसर से बिग बॉस में एंट्र्री और उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी। सपना के सामने अच्छे-अच्छे कलाकार नहीं टिक पाते है। फैंस की माने तो सपना के बाद मोनिका चौधरी के खूब पंसद की जा रही है। जीरो फिगर के बाद नई एलबम में मोनिका कुछ हटके लुक में नजर आने वाली है।
Published on:
15 Jun 2019 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
