
लोनी के गीतांजलि विहार के रहने वाले 32 वर्षीय नितिन कुमार रिस्तल के एक स्कूल में प्रोफेसर थे। इसी स्कूल में बागपत के नवादा गांव की रहने वाली मुस्कान पढ़ने आती थी। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। मई 2025 में दोनों ने समाज की परवाह किए बिना शादी कर ली। मुस्कान फिलहाल नौ महीने की गर्भवती है।
रविवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद मुस्कान अपने मायके चली गई। 30 मार्च की शाम करीब छह बजे नितिन के पास ससुराल वालों का फोन आया। उन्होंने समझौते और सुलह की बात कहकर नितिन को बंथला फाटक पर बुलाया। नितिन अपने भाई अमित और ताई सुमित्रा के साथ वहां पहुंचे। वहां ससुर मेहरुद्दीन, चचिया ससुर आसिफ अली और एक अन्य युवक कार लेकर उनका इंतजार कर रहे थे।
ससुराल वालों ने झांसा दिया कि मुस्कान भनेड़ा गांव में है और वहीं बैठकर बात करेंगे। जब कार सुनसान रास्ते की ओर मुड़ने लगी तो नितिन को खतरे का अहसास हुआ। उन्होंने विरोध किया और कार रुकवाकर अपनी ताई को एक बाइक सवार के साथ घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। अमित किसी तरह जान बचाकर भागने निकला, लेकिन नितिन को आरोपियों ने दबोच लिया और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस को नितिन भनेड़ा गांव की पुलिया के पास बेसुध मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने लोनी भोपुरा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने मांग की कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और मामले में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप और पुलिस के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद जाम खुला।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ससुर मेहरुद्दीन और चचिया ससुर आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी शालीमार अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। प्रेम, विवाह और फिर हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।
Published on:
01 Apr 2026 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
