26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड

खबर की खास बातेंः- 1. इस गाने में बोल्ड लुक में नजर आ रही है मोनिका चौधरी 2. धीरे-धीरे फैंस की संख्या में हो रहा इजाफा 3. मोनिका का डांस भी खूब किया जा रहा पंसद

2 min read
Google source verification
monika

इस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड

गाजियाबाद. हरियाणवी डांसर के तौर पर इनदिनों मोनिका चौधरी खूब पंसद की जा रही है। मोनिका चौधरी का कुछ दिनों पहले एक डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो में मोनिका हरियाणवी गाने 'जीरो फिगर' पर जबरदस्त डांस करती नजर आई। लेकिन इनदिनों वे एक गाने में अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में हैै। यह गाना अभी लॉन्च नहीं हुआ है, उसका ट्रेलर लॉन्च हो गया है। मोनिका इस गाने में बोल्ड लुक में बेहद खूबसुरत नजर आ रही है।

यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-2: चंद्रमा पर फैलेगी अमरोहा की ‘खुशबू’, बनने जा रही दूसरों के लिए मिसाल

हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी का जल्द ही नया गाना 'नजर लगावेगा' लॉन्च होने जा रहा है। इस गाने को लेकर मोनिका चौधरी काफी उत्साहित है। मोनिका चौधरी इस गाने में अपने बोल्ड लुक में नजर आएगी। फिलहाल गाने का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। मोनिका चौधरी ने बताया कि यह गाना दिल्ली में शूट किया गया। इस गाने को बोल सुमित बंजारा ने दिए है। मोनिका चौधरी ने बताया कि कुछ अलग करने का मन था। हरियाणवी लुक में काफी एलबम व गाने किए है। फिलहाल मोनिका चौधरी बॉलीवुड में जाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः SBI के 1 जुलाई से बदल रहे नियम, जरुर जान लीजिए

कुछ यूं किया सफर तय

मोनिका चौधरी की फैंस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहीं वजह है कि मोनिका चौधरी को चाहने वाले हरियाणा में नहीं है बल्कि देश के कोने-कोने में है। 2010 में हरियाणा से 'मेरा डोल कुएं में लटके से' गानेे से डांसिंग का सफर शुरू करने वाली मोनिका चौधरी आज हर दिल में राज करती है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर मोेनिका चौधरी का एक फर्जी फोटो वायरल हुआ था। जिससे उनके फैंस को करारा झटका लगा था।

बाॅलीवुड की राह पर मोनिका चौधरी

मोनिका चौधरी ने अपने दम पर खुद के लिए एक मुकाम बनाया हैै। हरियाणवी डांसर से पहचान बना चुकी मोनिका बाॅलीवुड में जाने की कोशिश में है। यही वजह है कि मोनिका ने हरियाणवी लुक छोड़कर कुछ अलग करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में बनेगा दूसरा सचिवालय!, मुख्यमंत्री से मिलना होगा आसान