12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में डेंगू और मलेरिया के बढ़ रहे खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

गाजियाबाद के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आर के गुप्ता का कहना है कि शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका अधिक है। जिसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 20 टीमों को शहरी व देहात क्षेत्रों में लगाया गया है।

2 min read
Google source verification
health_department_alert_in_ghaziabad_regarding_danger_of_dengue_and_malaria.jpg

गाजियाबाद में डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका स्वास्थ्य विभाग को सताने लगी है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 20 लोगों की टीम तैयार की है। टीम को उन इलाकों में सर्वे करने के लिए लगाया गया है, जहां पर डेंगू और मलेरिया फैलने की ज्यादा आशंका है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 70 इलाकों को संवेदनशील माना गया है। जहां विभाग की यह टीम अति उन संवेदनशील 70 इलाकों में पहुंचकर कूलर, एसी, किचन और घर में रखे गमलों का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन के पास और हर साल में बनी नर्सरी में डेंगू का लार्वा मिला। जिसपर संबंधित को नोटिस जारी किया गया। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह के मोड पर आ गई।

यह भी पढ़े - पति की ये करतूत पुलिस को बताना पत्नी को पड़ा भारी, मिली खौफनाक सजा

कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आर के गुप्ता का कहना है कि शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका अधिक है। टीम ने अब तक जिन जगहों की जांच की है। उनमें से कई जगहों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 20 टीम गठित की गई हैं और इन टीमों को शहरी व देहात क्षेत्रों में लगाया गया है। जहां पर यह टीम क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करते हुए उनके कूलर, एसी, कमरों और किचन की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जहां पर भी टीम को डेंगू और मलेरिया का लार्वा मिला है। उस जगह की साफ सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े - गाजियाबाद में 27 जुलाई तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी, जानें वजह

डेंगू का लार्वा तलाशने का रूट चार्ट तैयार

सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि डेंगू की जांच के लिए 1000 किट एनआईबी पुणे से गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो चुकी है और घर-घर जाकर डेंगू का लार्वा तलाशने का रूट चार्ट तैयार करते हुए इस पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं कांवड़ मार्ग पर 5 टीम जांच, सर्वे और कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कविनगर, राजनगर, अर्थला ,करहेड़ा, गांधीनगर और मेरठ रोड पर भी मलेरिया निरीक्षक नरेंद्र कुमार की देखरेख में दवा का छिड़काव कराया गया है। साथ ही पाइपलाइन मार्ग पर विशेष तौर पर छिड़काव और सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला एमएमजी संयुक्त अस्पताल और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डेंगू वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर वार्ड में मरीज को भर्ती करते हुए उनका समय पर उपचार किया जा सके।