गाजियाबाद। High Security Number Plate. यदि आप निजी या व्यवसायिक वाहन रखते हैं तो आपके लिए यह खबर खास साबित हो सकती है। कारण, वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (Number Plate) लगवाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग द्वारा दिए गए समय के अनुसार केवल 27 दिन का समय बचा है। मतलब कि 30 सितंबर के बाद ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह से संभागीय परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने के लिए विशेष जोर दिया। उस हिसाब से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाई है।