6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad News: अब ऑनलाइन गेम्स से भी धर्मांतरण! 5 वक्त की नमाज पढ़ने लगा हिंदू लड़का, फिर ऐसे खुला राज

Ghaziabad News: पीड़ित के पिता ने इस मामले में और जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि इसका कनेक्शन मुंबई में बैठे किसी शख्स है. वह मोबाइल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई के शख्स से बात किया करता था।

2 min read
Google source verification
msg891835523-20984.jpg

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कविनगर में धर्म परिवर्तन का अजीब मामला सामने आया है। जहां पर युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा पांच वक्त की नमाज अदा करता है। युवक के मोबाइल और लैपटॉप में दूसरे धर्म की सामग्री मिली है। जानकारी से यह भी पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग के जरिए युवक मुंबई के किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसके बाद वह दूसरे समुदाय के धार्मिक संस्कार को अपना चुका है।

नाबालिग बेटा घर से रोज जिम के बहाने निकलता था। घर वालों को बताता था कि वह जिम जा रहा है, पर असल में वह संजयनगर के सेक्टर 23 में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था। वह सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दिन में कई बार घर से झूठ बोलकर निकलता था। पिता को इसी बात पर शक हो गया था। जब पिता ने अपने बेटे का पीछा किया तो उन्होंने देखा कि वह मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ रहा है।

नाबालिग लड़के का किया गया ब्रेन वॉश
यह दृश्य देखकर नाबालिग बेटे के पिता हैंरान रह गए। उन्होंने इसके बाद बेटे को मोबाइल और लैपटॉप की जांच की। इसमें उन्हें मुस्लिम धर्म की कई सारी धार्मिक सामग्री मिली। इसके बाद उन्हें शक हो गया कि उनके बेटे को ब्रेन वॉश कर मुस्लिम धर्म की ओर प्रेरित किया गया है। इसके चलते उसने मस्जिद जाना शुरू कर दिया।

मोबाइल और लैपटॉप में मिली दूसरे धार्मिक की चीजें
पीड़ित के पिता ने इस मामले में और जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि इसका कनेक्शन मुंबई में बैठे किसी शख्स है। वह मोबाइल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से मुंबई के शख्स से बात किया करता था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के इस शख्स का नाम बद्दों हैं। उसी ने उनके बेटे का ब्रेन वॉश कर मुस्लिम धर्म अपनाने को प्रेरित किया। पीड़ित के पिता ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी है। पुलिस ने मुंबई के युवक बद्दों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।