30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीआर्इ जांच का सामना कर रहे गृहमंत्रालय के अंडर सचिव गायब

सीबीआई जांच के लिए जाना था दूसरे दिन पर अगले ही दिन आनंद जोशी पत्र लिख हुए गायब 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Sahu

•

Updated: 12 May 2016, 1:12 PM IST

anand joshi

anand joshi

गाजियाबाद।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से सीतलवाड़ के एनजीओ मामले में सीबीआई का सामना कर रहे आनंद जोशी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, आनंद जोशी मंगलवार रात दो बजे से गायब हैं।


आनंद जोशी ने घर छोड़ते हुए एक पत्र भी लिखकर छोड़ा है, जिसमें उन्होंने पिछले काफी समय से तनाव में रहने की बात लिखी है। उनकी पत्नी के द्वारा एक तहरीर कल थाना इंदिरापुरम में आनंद जोशी के लापता होने के दी गर्इ है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


अब तक नहीं चला पता


मामले में अब भी थाना इंदिरापुरम पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बारे में क्षेत्राधिकारी अतुल यादव से जानकारी ली गर्इ है तो उनका कहना है कि आनंद जोशी ने अपनी समस्या को उस पत्र में लिखा है, लेकिन उनकी पत्नी मीनाक्षी द्वारा थाना इंदिरापुरम में उनके अचानक गायब होने की तहरीर दी गई है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए आनंद जोशी की तलाश शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: जेडीयू महासचिव बोले- कांग्रेस के साथ यूपी में गठजोड़ बहुत कामयाब रहेगा

बुधवार को भी जाना था सीबीआर्इ के पास


बता दें कि तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ सबरंग के विदेशी चंदों की फाइल गायब करने के आरोप में गृहमंत्रालय के अंडर सचिव आनंद जोशी के घर मंगलवार को सीबीआई ने छापा मारा था। एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए भी अपने साथ ले गई थी। आनंद को बुधवार को फिर पूछताछ के लिए सीबीआई के दफ्तर जाना था, लेकिन उन्होंने देर रात ही घर ही छोड़ दिया।


चिट्ठी में लिखा, मुझे शांति चाहिए


उनके परिवार वालों ने बताया कि बुधवार सुबह ही जब वह लोग उठे तो उन्हें आनंद जोशी की चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था, मुझे शांति चाहिए, जो यहां नहीं मिल सकती इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं।