30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू ईयर पर दोस्त कर रहे थे पार्टी, होटलकर्मी ने लड़की का किया रेप

गाजियाबाद के एलिगेट होटल में न्यू ईयर पार्टी के दौरान एक लड़की के साथ रेप किया गया। होटल के कर्मचारी ने ही लड़की का रेप किया है।

2 min read
Google source verification
coverpic.jpg

गाजियाबाद वसुंधरा में रहने वाली 29 साल की लड़की अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने गई थी। दोस्तों ने लिंक रोड के पास एलिगेट होटल बुक किया था। इसमें 3 कमरे बुक किए गए थे। कमरा नंबर 113 लड़की का थ। रूम नंबर 112 में बाकी के दोस्त ठहरे हुए थे।

सभी दोस्त रुम नंबर 112 में ड्रिंक और डांस कर रहे थे। इसी बीच लड़की को नशा ज्यादा हो गया तो अपने कमरे में सोने चली गई।

कमरे में बेडशीट पर खून के निशान मिले
सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने दोस्तों को कॉल करके अपने रूम में बुलाया और सारी घटना बताई। पीडिता ने बताया, वह नशे में लेटी हुई थी। उसी दौरान स्वैट शर्ट पहने एक लड़का कमरे में आया। थोड़ी देर बाद उसे महसूस हुआ कि कोई उसके साइड में आकर लेटा है, और उसके साथ गंदा काम कर रहा है।

लड़की अचानक से उठ गई, इतनी देर में आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने जब अपने रूम की लाइट जलाई तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे। चादर पर खून के निशान थे।

रिसेप्शन पर बताया कि CCTV खराब है
पीडिता के सभी दोस्त लोग होटल के रिसेप्शन पर पहुंचे। उन्होंने CCTV कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा तो होटल स्टाफ ने बताया, सभी कैमरे कई दिनों से खराब हैं।

लड़की और उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी होटल कर्मचारियों को बुलाया और एक लाइन में खड़़ा कर दिया। इसी बीच पीड़िता से उसे व्यक्ति को पहचान लिया। जो उसी होटल में ही काम करता है। उसका नाम सुबोध बताया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया और थाने ले गई। सोमवार को पीड़िता ने सुबोध के खिलाफ IPC सेक्शन 376 में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने होटल के कमरे की बेडशीट को भी अपने कब्जे में लिया है, जिसकी DNA जांच कराई जा रही है।

Story Loader