20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट में था नौ महीने का बच्चा, पति ने कर दी हत्या, जानिए क्यों…

नौ महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में कमरे में शव मिलने से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
murder case

murder case

हापुड़. उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के सोटावाली में एक नौ महीने की गर्भवती महिला की मौत से सनसनी फैल गई है। महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। गर्भवती महिला की कमरे में शव मिलने से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिला के गर्भ में पल रहा नौ महीने का एक मासूम भी इस घटना का शिकार हो गया और उसकी भी मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए महिला की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें- मायावती ने लिया आगामी चुनाव के लिए बड़ा फैसला, कार्यकर्ता निराश

बताया जा रहा है कि महिला के गर्दन पर रस्सी के निशान है। इसी को देखते हुए महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के चलते हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए, लेकिन बड़ा सवाल ये उठता है कि यदि ये दहेज की वजह से की गई हत्या है तो कब तक महिलाए दहेज़ का शिकार होती रहेंगी...। कब तक दहेज के लिए उनकी बलि चढ़ती रहेगी।


आपको बतादें कि छज्जुपुरा की रहने वाली ज्योति उर्फ़ मोहिनी की शादी पांच साल पहले देहात थाना क्षेत्र के सोटावाली में रहने वाले विपिन से हुई थी। ज्योति का सुबह को कमरे में संदिग्ध अवस्था में शव मिलता है। जिसको देख कर लोगों के होश उड़ जाते हैं। आसपास के लोग पुलिस और ज्योति के परिजनों को सूचना दे देते है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो पता चला कि ज्योति के गले पर रस्सी के निशान थे, जिसको देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों उसकी गला घोटकर हत्या की गई हो। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि ज्योति के ससुराल वाले 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जिसके चलते ज्योति की हत्या की गयी है।