
Weather Update: यूपी में दो दिन से बारिश न होने से सभी जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। तेज धूप ने लोगों को एक बार फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। इसी बीच लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से लेटेस्ट अपडेट आई है। इसके मुताबिक, शुक्रवार तक तापमान लगातार बढ़ेगा। शनिवार और रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बूंदाबांदी से होगी। बादलों की आवाजाही के साथ ही ठंडी हवाएं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी।
मौसम बदलने की वजह से तापमान में दोबारा गिरावट होगी। हालांकि, पिछले दो दिन से बारिश न होने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। IMD के अनुसार, मौसम में परिवर्तन जारी है। मॉनिटरिंग की जा रही है। मौसम शनिवार से करवट लेगा। हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान पूरे प्रदेश में है। फिलहाल अभी शुक्रवार तक किसी भी तरह का कोई बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
इतना रहेगा जिलों का तापमान
लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, गाजीपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आगरा, अलीगढ़, बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 33 से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान 27 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Updated on:
29 Aug 2023 10:03 am
Published on:
29 Aug 2023 08:00 am

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
