12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेंटर में डर्टी गेम, लड़कियों को मसाज के हिसाब से मिलते थे पैसे

prostitution in spa center: गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में स्पा सेंटर में छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा गया। मसाज सेंटर के अंदर युवतियों संग अंतरंग कई युवक मिले।

2 min read
Google source verification
ma2603.jpg

Prostitution in spa center: पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर से पकड़े गए युवक-युवतियां दिल्ली, यूपी और हरियाणा व अन्य राज्यों से हैं।

सभी को मोबाइल से या फिर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जाता था। इन सेंटर पर काम करने वाली युवतियों को 15 से 25 हजार रुपए वेतन देने का लालच दिया जाता था।

स्पा सेंटर की आड में देह व्यापार
गाजियाबाद में दिल्ली यूपी बार्डर पर पैसेफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस ने आठ स्पा सेंटरों में छापा मारकर कुल 99 लोगों को पकड़ा था। इनमें से 58 युवतियां हैं, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 34 युवक हैं।

उन्हें गिरफ्तार करने के बाद थाने से जमानत दी गई। सात मैनेजर हैं, जिनमें दो महिला हैं। सातों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। आठ सेंटरों के 11 मालिकों का पता चला है। इनमें से एक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


डीसीपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
डीसीपी विवेक चंद्र ने महाराजपुर चौकी इंचार्ज शिशुपाल को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। यह चौकी मॉल के बराबर में है।

इसके बावजूद मॉल के स्पा सेंटरों में देह व्यापार चल रहा था। चौकी इंचार्ज ने स्पा सेंटरों के बारे में पड़ताल तक नहीं की। इसी वजह से धंधा बेरोकटोक चलता रहा। जांच में चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई। इसके बाद कार्रवाई की गई।

नौकरी के नाम पर युवतियों को देह व्यापार में धकेला
स्पा सेंटरों से पकड़ी युवतियों ने पुलिस पूछताछ में खुद को बेकुसूर बताया। उनका कहना था कि वे देह व्यापार करने अपनी मर्जी से नहीं आई। उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया। वे तो स्पा सेंटरों में नौकरी मांगने के लिए आई थीं।

यह भी पढ़ें: UP News: बेटे ने मां-बाप के कमरे में लगवाया AC तो बहु का चढ़ा पारा , बोली- सास-ससुर को जेल की हवा खिलाउंगी

मालिकों ने उनके फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। इनके जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया गया। उनसे जबरन देह व्यापार कराया गया। मालिकों ने एजेंट छोड़ रखे हैं जो ग्राहक भेजते थे। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता था।

युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजे जाते थे। उन्हें 10 से 20 हजार रुपए महीना दिया जाता था। एक ग्राहक से तीन से पांच हजार रुपये लेते थे।

मालिकों की कमाई लाखों रुपये महीना की थी। डीसीपी ने बताया कि युवतियां मजबूरी में देह व्यापार कर रही थीं। मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ग्राहकों की मसाज के हिसाब से मिलते थे पैसे
पूछताछ में युवतियों ने बताया कि सिर्फ मैनेजर और स्पा सेंटर के लोगों को छोड़कर बाकी सभी युवतियों को ग्राहक के हिसाब से पैसे मिलते थे।

जैसे ही कोई ग्राहक वहां अलग-अलग थैरेपी कराने आता था तो युवतियां मसाज के बहाने ही उसे अनैतिक कार्य करने का लालच देती थीं।

इसके बाद युवक के साथ दूसरे कमरे में जाकर गलत काम होता था। युवतियों ने यह भी बताया कि बाहर के लोगों को ब्यूटी पार्लर में काम करने या फिर मसाज के ही नाम बताने के लिए कहा जाता था।