14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rose Day 2020: ‘प्‍यार के त्‍यौहार’ पर भी पड़ी महंगाई की मार, इतने रुपये के मिले गुलाब- Video

Highlights Valentine Week के पहले दिन मनाया गया रोज-डे पिछले साल के मुकाबले कम दिखी भीड़ गुलाब कम बिकने से फूल विक्रेताओं के चेहरों पर दिखी उदासी

less than 1 minute read
Google source verification
roase_day.jpg

गाजियाबाद। 7 फरवरी (February) यानी शुक्रवार (Friday) से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2020) शुरू हो गया है। शुक्रवार को वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे (Rose Day) मनाया गया। इस दिन मॉल्‍स व बाजारों में पहले के मुकाबले कम भीड़ देखी गई। युवा हाथों में गुलाब लिए अपने प्रिय को देने के लिए बेताब दिखे। हालांकि, इस साल रोज-डे पर महंगाई की मार दिखी। गुलाब कम बिकने से फूल विक्रेताओं के चेहरों पर उदासी देखी गई।

यह भी पढ़ें:Metro में हुई मुलाकात और फिर हुई लव मैरिज, प्‍यार भरी कहानी का हुआ यह खौफनाक अंत

शुरू हो गया वैलेंटाइन वीक

प्‍यार के त्‍यौहार यानी वैलेंटाइन वीक की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन शुक्रवार को रोज डे मनाया गया। रोज डे के दिन फूल विक्रेताओं के यहां पिछले साल की तरह भीड़ नहीं मिली। चौधरी मोड़ पर दुकान चलाने वाले फूल विक्रेता अनुराग शर्मा का कहना है कि रोज डे की वजह से उनको गुलाब महंगे मिले हैं। इस पर महंगाई का असर देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Valentine Day: रोज-डे पर पार्टनर को दें राशि के अनुसार गिफ्ट, दोनों का जीवन होगा खुशहाल

20 रुपये में बेचा गुलाब

उन्‍होंने कहा कि वे गुलाब की एक कली 20 रुपये में ही बेच रहे हैं। पहले भी यह इतने की ही मिल रही थी। उनको मंडी से गुलाब महंगा मिल रहा है। महंगाई की वजह से इस बारे गुलाब कम बिक रहे हैं। फूल विक्रेता मयंक श्रीवास्‍तव और आदेश ने भी महंगाई में मंदी की बात कही है।