
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजय नगर में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राएं, शिक्षक और अतिथिगण।
International Girl's Day: जनपद ग़ाज़ियाबाद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजय नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंभीर सिंह अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बालिकाओं से सामान्य ज्ञान के बहुत से प्रश्न पूछे गए, किन्तु कुछ ही बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए गये तत्पश्चात बालिकाओं से शपथ ली गयी की आज से वह अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएगी व अपने से छोटे भाई बहनों को भी पढ़ाएंगी। जिससे उनके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बालिकाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे वो खेल-कूद कला शिक्षा तथा व्यापार के क्षेत्र अवसर होकर एक मुकाम हासिल करें व अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करे।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, 1098 एवं वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया कि जो भी बालिका इस साल सर्वोच्च अंक प्राप्त करेंगी उस बालिका को समानित किया जाएगा। साथ ही बालिकाओं को शिक्षा एवं उनके अधिकारों और प्रशासनिक सेवाओं हेतु अभिप्रेरित किया गया। जिससे कि वो अपने जीवन में आत्मसंयम एवं अनुशासन में रहने की बात कही गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग द्वारा बालिकाओं को सविधान के अनुच्छेद 39 के बारे में बताया कि यह पुरुषों व महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान करता है व 39(ए) समान न्याय एवं गरीबों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। बालिकाओं को साइबर क्राइम से अवगत कराया कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। सोशल मीडिया का किस प्रकार सही उपयोग किया जाये के विषय में जागरुक किया गया।
पिंक बूथ एवं एएचटीयू थाना प्रभारी द्वारा बालिकाओं को सेल्फ डिफेन्स हेल्प लाइन नंबर 181,110,102 108, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 तथा महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 आदि महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी। बालिकाओं को बताया कि उनके साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो वह अपना बचाव कैसे कर सकती है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य अध्यापिकागण महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी अधिकारीगणों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी
Published on:
11 Oct 2023 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
