5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IRCTC: रेलवे ने बदला टिकट बुकिंग का नियम, रिजर्वेशन कराने से पहले जानना है जरूरी

Highlights: -IRCTC से लाखों लोग करते हैं टिकट बुकिंग -यात्रियों को मिलेगी सुविधा -ई-टिकट बुक करते समय करना होगा जरूरी काम

2 min read
Google source verification

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। IRCTC Ticket Booking. अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं और IRCTC की ऐप्लिकेशन के माध्यम से फोन पर टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। जिसके चलते यात्रा करने वाले यात्री को रेलवे की तरफ से और भी सुविधा मिल सकेगी। दरअसल, टिकट बुकिंग कराते समय अब मोबाइल नबंर दर्ज करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। गाजियाबाद स्टेशन मास्टर के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया है कि कई लोग दूसरों के IRCTC ऐप्लिकेशन से अपना ई-टिकट बुक करवाते हैं। जिसके चलते यात्री का मोबाइल नंबर PRS सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाता। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। जो यात्री सफर करेगा, उसका नंबर डालना अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 14 दिसंबर से पटरी पर लौटेगी नौचंदी एक्सप्रेस, जानिए काैन-काैन सी ट्रेन हुई बहाल

उन्होंने बताया कि टिकटों की बुकिंग कराते समय यात्रियों को पहले अपना मोबाइल नंबर पीआरएस सिस्टम में रजिस्टर कराना होगा। ऐसा किए बिना आप ट्रेन टिकटों की बुकिंग नहीं करा सकेंगे। वहीं जब आपका मोबाइल नंबर PRS सिस्टम में दर्ज हो जाएगा तो ऐसे में आपकी यात्रा से संबंधित जानकारी आपके फोन पर ही मिलती रहेगी। इस दौरान आपको रेलवे की तरफ से ट्रेन कैंसिल, ट्रेन लेट होने की या टाइमिंग में किसी तरह के बदलाव जैसी संबंधित जानकारी फोन पर SMS के माध्यम से मिलती रहेगी।

इस नंबर पर भेजें पीएनआर नंबर

बता दें टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के बाद यदि आपको ट्रेन संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप अपने नंबर से 91-9881193322 पर अपना पीएनआर भेजें। इसके बाद ऑटोमैटिकली ट्रेन, आपकी सीट आदि की अपडेट जानकारी आपको फोन पर ही मिलती रहेगी। इसके अलावा टिकट बुकिंग के समय नबंर रजिस्टर होने पर आपको ट्रेनों की लाइव स्टेटस, पीएनआर स्टेटस आदि की जानकारी आपके व्हाट्सऐप नंबर पर भी मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम आगमन से पूर्व सहारनपुर में सामने आई बड़ी स्टांप चाेरी, बिल्डर पर लगा डेढ़ करोड का जुर्माना

आईआरसीटीसी पर ऐसे बनाएं अपना अकाउंट

-आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.com.in पर जाना होगा

-इसके बाद रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें

-इसके बाद एक पेज खुलेगा

-जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। यहां पर फॉर्म को भरना है।

-यात्री को इसमें यूजर नेम, पासवर्ड, नाम, पता, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी, भाषा की जानकारी देनी होगी।

-इसके बाद वेरीफिकेशन कोड डालकर सबमिट करें।

-इसके बाद एक नए पेज पर डायलॉग बॉक्स आएगा, उस पर क्लिक करना होगा।

-इसके बाद लिखा होगा कि आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया।

-अब आपके यूजरनेम और पासवर्ड की जानकारी ईमेल पर भेज दी जाएगी। जिसके बाद आप लाग इन कर सकते हैं।