गाजियाबाद के रहने वाले विकास और ऋषभ और कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से जल लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर के कारण विकास का कांवड़ खंडित हो गया। लोगों ने पूरी घटना की वीडियो बना ली। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।