7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अपने कमरे में इस हाल में पड़ा था किन्‍नर, थोड़ी देर में ही लग गई भीड़

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की डागर काॅलोनी में सामने आया मामला

less than 1 minute read
Google source verification
Ghaziabad

Video: अपने कमरे में इस हाल में पड़ा था किन्‍नर, थोड़ी देर में ही लग गई भीड़

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की डागर काॅलोनी में किन्‍नर की हत्‍या का मामला सामने आया है। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। किन्नर के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:मेरठ: मदरसे से लौट रही पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से किए कई वार

डागर कॉलोनी में रहती थी किन्‍नर

थाना मुरादनगर क्षेत्र की डागर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक महिला किन्नर की हत्या से सनसनी फैल गई। 35 साल की किन्नर शबाना घर के अंदर मृत पाई गई। आशंका है कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से वारकर हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किन्नर यहां किराये के मकान में अकेली रहती थी। पुलिस किन्नर की हत्या की वजह और हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:बच्‍चों को बचाने के लिए मां ने उन्‍हें फर्स्‍ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया, पर नहीं बचा पाई अपनी जान- देखें वीडियो

सिर पर मिले चोट के निशान

इस मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि मुरादनगर इलाके की डागर कॉलोनी में शबाना रहती थी। उसका शव उसी के घर में पड़ा मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि किन्नर का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था।