5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यूपी में फिर से भाजपा ही जीतेगी,’ गाजियाबाद में केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला जोरदार हमला

Keshav Prasad Maurya : गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और POK में तिरंगा फहराने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला भी बोला।

2 min read
Google source verification
Keshav Prasad Maurya launched a scathing attack Samajwadi Party Ghaziabad

केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर प्रहार

Keshav Prasad Maurya : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को गाजियाबाद के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में शामिल होकर उन्होंने न केवल समाज को एकजुट होने का संदेश दिया, बल्कि विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कश्मीर से लेकर माफियाओं के खात्मे तक कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीओके में एक दिन सेना भारत का तिरंगा फहरायगी।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें इस पावन कार्यक्रम में बार-बार आने का सौभाग्य मिला है। हाल ही में अखिलेश यादव के दादरी (नोएडा) दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा और कहा कि 'समाजवादी पार्टी के मुखिया ने पिछले दिनों नोएडा में कार्यक्रम किया था, लेकिन जितनी भीड़ आज यहां महर्षि कश्यप जी की जयंती पर उमड़ी है, उसकी आधी भीड़ भी उनके कार्यक्रम में नहीं थी। यह जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।'

POK और धारा 370 पर बड़ा बयान

देश की एकता और अखंडता पर जोर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को जकड़ने वाली धारा 370 की बेड़ियां जनता के आशीर्वाद से हटाई जा चुकी हैं। साथ ही उन्होंने POK को लेकर दावा करते हुए कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा अभी पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है, वहां भी एक दिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना तिरंगा जरूर फहराएगी।

' प्रदेश को लूटने का सपना देख रही सपा'

आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता सत्ता के बिना व्याकुल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में सत्ता गंवाने के बाद अब वे 2027 में वापसी के सपने देख रहे हैं ताकि फिर से प्रदेश को लूटा जा सके। उन्होंने सपा को 'डूबता हुआ जहाज' करार दिया।

दंगा मुक्त और माफिया मुक्त यूपी का दावा

पिछली सरकारों और वर्तमान कानून-व्यवस्था की तुलना करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि एक समय पश्चिमी यूपी दंगों की आग में झुलसता था और भय का माहौल रहता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह दंगा मुक्त हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचारियों और माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है और प्रदेश अब विकास व सुरक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कश्यप समाज के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया, वहीं उनके इस संबोधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चुनावी हलचल तेज हो गई है।