14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में कुत्तों को कौन खा रहा था, सच सामने आया तो उड़ गए सबके होश

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभी नहीं लगाया पिंजरा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 18 Feb 2018, 3:34 PM IST

ghaziabad

हापुड़. गढ़ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव मे इनदिनों तेंदुए का खौफ है। जिसके चलते लोग घर से बाहर निकलने में कतराने लगे है। वहीं बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे है। किसान भी खेतों में ग्रुप बनाकर जा रहे है। हालांकि ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को मामले की सूचना दी जा चुकी है। उसके बाद अभी भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजरा नहीं लगाया गया है। यहां तक की तेंदुए एक महिला को भी अपनी चपेट में ले चुका है। लोगों की भीड़ इक्टठा होने की वजह से महिला बाल-बाल बच गई।

यह भी पढ़ें: VIDEO: इस सुपरहिट मूवी में काम कर चुकी यह लड़की नहीं बनना चाहती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जानिए क्यों?

ग्रामीण महेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों आस-पास के एरिया में लगातार लोगों में तेंदुए का खौफ है। जिसकी वजह से खेतों में जाना तो दूर लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को शीला खेत से चारा लेने गई थी। उसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। शीला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग इक्टठा हो गए। जिन्हें देखकर तेेंदुए जंगल की तरफ चला गया। उन्होंंने बताया कि तेंदुए ने महिला को चोटिल कर दिया था। वहीं तेंदुए लगातार कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है। इसकी वजह से आस-पास के एरिया में कुत्तों की संख्या कम हो गई है।

यह भी पढ़ें: Auto expo 2018: अगर आप भी बनवाना चाहते है अपनी मनपसंद बाइक आैर कार , तो पढ़ें ये खबर

रविवार की सुबह किसान खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान खेत में तेंदुए दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर किसानोंं के पैरो तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद किसान गांव की तरफ भाग आए और अन्य ग्रमीणों को मामले की सूचना दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंच गए और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। ग्रमीणों ने तेंदुए की तलाश में जुटे हुए है। आस-पास के गांव के लोगों में भी तेंदुए का खौफ है। आस-पास के ग्रामीण भी तेंदुए के डर के चलते ग्रुप बनाकर खेतों में जा रहे है। ग्रामीण महेश कुमार ने बताया कि वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी गई, लेकिन अभी तक वन विभाग ने गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नही लगाया है।

देखें वीडियो-जिम ट्रेनर गोलीकांड में बड़ा खुलासा