
गाजियाबाद। मेरठ मोड फ्लाईओवर के पास हिंडन इको पार्क के सामने गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । फ्लाईओवर के नीचे की तरफ युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा देख मौके से गुजर रही महिला की चीख निकल गई। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ऐसे हुई मृतक युवक की पहचान
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शायद मृतक ज्यादा शराब पीने की वजह से ओवरब्रिज से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई । युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। वही मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से साहिबाबाद निवासी गुरुवचन के रूप में हुई है। वही पुलिस के अनुसार ओवर ड्रिंक होने की वजह से आशंका है कि युवक नीचे गिरा हो और उसकी मौत हो गयी हो। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच में निकले तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं।
Published on:
11 Oct 2019 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
