
गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिव इन रिलेशनशिप को अनुमति दिए जाने के बाद लवर्स को बड़ी राहत मिली थी। जिसके बाद युवक युवतियां बिना किसी रोक टोक एक साथ रहने को आजाद हो चुके हैं। लेकिन गाजियाबाद जिले का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद जिसमें लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर ने ही अपनी प्रेमिका के साथ एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
क्या है पूरा मामला
मामला गाजियाबाद जिले के खोड़ा इलाके का है। जहां बैग में युवती की लाश ठिकाने लगाने का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स ज्योति नामक युवती की लाश को गाड़ी में डालकर ठिकाने लगाने जा रहा था। लाश पुरानी बताई जा रही है। जिसे बैग में डाला गया था। लेकिन इसी बीच शोर मच गया और गाड़ी रुकवा ली गई। वहीं आरोपी गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। मृतका लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना एंक्लेव में एक लाल रंग की स्विफ्ट कार को लोगों ने बुधवार तड़के खड़े हुए देखा। उसमें एक युवक था, जो सामने के मकान में किराए पर रह रहा था। गाड़ी में पिछली सीट पर एक रजाई और एक बैग रखा हुआ था। रजाई के नीचे कुछ रखा हुआ दिखाई दे रहा था। लेकिन ठीक से नहीं पता चल पा रहा था कि क्या रखा हुआ है। पास में जैसे ही लोग गुजरे तो उन्हें दुर्गंध आई। जिसके बाद शक होने पर लोगों ने गाड़ी खोलकर देखा गया, तो उसमें रखे बैग में महिला की सड़ी गली लाश मिली। बैग को रजाई से ढका गया था। इसके बाद मौके पर शोर मच गया और आरोपी युवक फरार हो गया।
एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का नाम शिवम बताया जा रहा है। जिसके तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। माना जा रहा है कि युवक खोड़ा इलाके में ही पिछले लंबे समय से महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था और उसने महिला का कत्ल कर दिया था। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने की फिराक में था।
Published on:
13 Jun 2018 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
