24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन की तर्ज पर इस कानून को देश में लागू करने की उठी मांग, PM के नाम ज्ञापन देने के लिए घरों से पैदल निकले सैंकड़ो लोग

Highlights यूपी के इन जिलों से जंतर-मंतर पर पैदल कूच करेंगे सैंकड़ों लोग इस कानून को बनाये जाने की जोर शोर से उठी आवाज कानून लागू न होने से हो सकती हैं ये समस्या

2 min read
Google source verification

गाजियाबाद। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 11 अक्टूबर को मेरठ से शुरू हुई पद यात्रा गाजियाबाद के मोदीनगर मुरादनगर होती हुई रात साहिबाबाद पहुंची। रविवार की सुबह यात्रा साहिबाबाद से दिल्ली के लिए कूच कर चुकी है। यात्रा में हजारों लोग शामिल है, जिनकी मांग है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाए...''हम दो हमारे दो हो। इसी मांग के साथ पूरे उत्साह से यह रैली दिल्ली की सीमा से जंतर मंतर जाने के लिए कूच कर चुकी है ।

दिवाली पर घर जाने वालों के लिए बुरी खबर, इस रूट पर 10 दिनों तक बंद रहेंगी सभी Train

मेरठ से निकलकर गाजियाबाद पहुंची और दिल्ली के लिए किया कूच

दरअसल जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 11 अक्टूबर को मेरठ से सैंकड़ों ने दिल्ली के पैदल कूच किया था। वह आज यूपी गेट के रास्ते दिल्ली की सीमा में पहुंच गये। यह रैली आज गाजियाबाद से होते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर तक जा रही है। इस रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों का कहना है कि देश के अंदर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना बेहद अनिवार्य है। क्योंकि जिस तरह से बेतहाशा जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। उसके हिसाब से देश में आने वाले समय में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण चीन की तरह कानून बनाया जाना बहुत आवश्यक है।

सिर्फ ऐसी फैक्ट्रियों को अपना निशाना बनाता था यह गिरोह, पुलिस ने दबोचा तो खोला राज

आर्थिक तौर पर देश को कमजोर कर रही जनसंख्या

लोगों का कहना है कि देश मे दिन प्रतिदिन बढ़ती जनसंख्या भारत को एक तरफ आर्थिक तौर पर कमजोर कर रही है। वही क्षेत्रफल के चलते लोगों को अपने आशियाने तक नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में बढ़ती जनसंख्या पर कोई कानून नहीं बनेगा। तो एक समय ऐसा आएगा जब खाने को रोटी, पहनने को कपड़े और जमीन भी मुहैया नहीं हो पाएगी। इन सभी मांगों को लेकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के लिए रैली का आयोजन किया गया है । रैली के बाद जंतर मंतर पर जाकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनाए जाने की मांग की जाएगी