हापुड़।नोएडा से आॅफिस की छुट्टी के बाद अपने घर हापुड़ लौट रही,युवती का शव दो दिन बाद अल्लीपुर कट के पास भूसे के नीचे दबा मिला। शव मिलते ही सनसनी फैल गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी पहचान हापुड़ निवासी पूजा के रूप में हुर्इ है। युवती के पास से उसका फोन भी बरामद नहीं हुआ है। वहीं परिवारों ने इसका जिम्मेदार पुलिस को बताया है।