18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनसीआर और पश्चिम यूपी से मानसून विदा, जानिए आज मौसम अपडेट

दिल्ली एनसीआर और पश्चिम यूपी से मानसून की विदाई हो गई है। मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा।

2 min read
Google source verification
Weather Update

मानसून की विदाई। इस बार पश्चिम यूपी और दिल्ली एनसीआर में हुई सामान्य बारिश।

आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी से अब मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून मौसम में सामान्य बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि यूपी के पूर्वी जिलों में मानसूनी बारिश समान्य से कम दर्ज की गई है। मानूसन की विदाई के बाद अब एननसीआर और पश्चिम यूपी में मौसम बदल रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में कमी आ रही है। जबकि दिन में अधिकतम तापमान कुछ बढ़ा हुआ रिकार्ड किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक सूरज देव के अनुसार 15 अक्टूबर तक दोपहर का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

मानसून खत्म तो वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
मानसून खत्म होने के बाद गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ सहित आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। गाजियाबाद और मेरठ में एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया है। सूरज देव के अनुसार हवा की गति कम होने और वायुमंडल में नमी के कारण वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेप सिस्टम लागू होने के बाद भी अगर गंभीर नहीं हुए तो हालात और अधिक खराब होने की उम्मीद है। मेरठ का एक्यूआई आज रविवार को सुबह 215 है। अधिकतम तापमान इस समय 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस है।

यह भी पढ़ें : एनसीआर में ग्रैप लागू होने के पहले दिन बिगड़े नोएडा के हालात, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 300 के पार

मानसून मौसम में यूपी में इस बार सामान्य बारिश हुई है। IMD के अनुसार यूपी के पश्चिम जिलों में इस बार बारिश दीर्घकालिक औसत समान्य रहा है। सूरज देव के अनुसार इस बार अल नीनो मानसून की बारिश को अधिक प्रभावित नहीं कर सका। दीर्घकालिक औसत (एलपीए) के 94 प्रतिशत से 106 प्रतिशत के बीच बारिश को सामान्य माना है। भारतीय मानसून विभिन्न प्राकृतिक कारकों के कारण समय के साथ होने वाले उतार-चढ़ाव और बदलावों को संदर्भित करता है।

सूरज देव के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद मौसम शुष्क होगा। उसके बाद अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। इसी बीच उत्तर दिशा से आने वाली तेज हवाओं से तापमान में कमी आएगी।