3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीनी विवाद में मां-बेटी को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दिल दहलाने वाली CCTV फुटेज वायरल

Highlights - गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव का सीसीटीवी फुटेज वायरल - भाइयों में 300 गज के प्लाट को लेकर शुरू हुुआ था विवाद - महिला और उसकी बेटी की हालत गंभीर, आरोपी फरार

2 min read
Google source verification
ghaziabad.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. थाना मोदीनगर इलाके के एक गांव का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ दबंग एक युवती और महिला की लाठियों से जमकर पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान युवती और महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अग्रिम जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से हमला करने वाला कोई और नहीं, बल्कि चारों आरोपी उनके ही परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी से अमानवीयता, सरेआम खंभे से बांधकर कपड़े फाड़े और डंडों से पीटा

जानकारी के अनुसार, थाना मोदीनगर इलाके के एक गांव रहने वाले तीन भाइयों में से एक भाई दिल्ली में नौकरी करता है। जबकि दो भाई गांव में ही रहते हैं। गांव में रहने वाले दो भाइयों के बीच एक 300 गज के प्लॉट को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली मंत्रालय में नौकरी करने वाले एक भाई का गांव में प्लॉट है। उसने प्लॉट एक भाई को बेचना तय किया था, लेकिन दूसरे भाई ने प्लॉट पर कब्जा भी ले लिया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते और प्लॉट के विवाद में 31 मार्च को तीसरे भाई के परिवार से झगड़ा हो गया और आपस में गाली-गलौज होने लगी। इसका विरोध करने पर दूसरे भाई ने तीसरे भाई की पत्नी व बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। उस वक्त घर पर एक युवती और महिला ही मौजूद थे।

अचानक ही दूसरे भाई और उसके दो बेटे व एक पोते ने युवती और महिला पर ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची तो चारों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवती और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। इस दिल दहलाने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज लगातार वायरल हो रहा है।

एसपी देहात डॉ. ईराज राजा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। मारपीट करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शराब बनने की सूचना पर गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, दो सिपाही हुए घायल

Story Loader