4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Nanak Jayanti 2019: मुस्लिमों ने प्रभात फेरी का किया जोरदार स्‍वागत, लोगों को खिलाया हलवा

Highlights 10 November को मनाया गया Guru Nanak Dev Ji का 550वां Prakash Parv Ghaziabad में कई जगह निकाली गई प्रभात फेरी Prabhat Feri के दौरान पेश की गई आपसी भाईचारे की मिसाल

less than 1 minute read
Google source verification
photo6215467355996268898.jpg

गाजियाबाद। देश में रविवार (10 November) को गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev Ji) का 550वां प्रकाश पर्व (Prakash parv) मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी (Prabhat Feri) के दौरान आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की गई। सभी धर्माें के लोगों ने प्रभात फेरी का जाेरदार स्‍वागत किया। इस दौरान मुस्लिमों (Muslims) ने प्रभात फेरी में शामिल लोगों को हलवा खिलाया। ऐसा करके उन्‍होंने शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, बिल को लेकर विभाग ने की बड़ी घोषणा

गुरुद्वारों को सजाया गया

रविवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर शहरों में गुरुद्वारों को सजाया गया। प्रताप विहार स्थित दशमेश दरबार गुरुद्वारा से इस अवसर पर विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। य‍ह प्रभात फेरी मेडिकल चौक, डीएवी चौक, थाना रोड और सम्राट चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। आरडब्‍ल्‍यूए, व्‍यापारियों और मुस्लिमों ने इस प्रभात फेरी का अलग-अलग जगह पर स्‍वागत किया। मुस्लिम समाज की तरफ से हाजी चमन, वसीम खान और शहाबुद्दीन समेत कई लोगों ने न सिर्फ प्रभात फेरी का स्‍वागत किया बल्कि उनको हलवा भी खिलाया।