2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नूपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरे नरसिंहानंद गिरी महाराज, इस दिन कुरान लेकर जामा मस्जिद में जाने का किया ऐलान

यती नरसिंहानंद महाराज का कहना है कि वह जामा मस्जिद बिल्कुल अकेले ही जायेंगे। ताकि इस्लामिक जिहाद से डरे और बिके हुए नेताओं को मुझ पर और मेरे साथियों पर कोई झूठा मुकदमा लगाने का मौका ना मिल सके।

2 min read
Google source verification
नूपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरे नरसिंहानंद गिरी महाराज, इस दिन कुरान लेकर जामा मस्जिद में जाने का किया ऐलान

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा ने जो भी कहा वह गलत नहीं कहा। क्योंकि कुरान और इस्लाम की पुस्तकों में यह सब लिखा है। इसलिए नूपुर शर्मा ने सही कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगले शुक्रवार 17 जून 2022 को वह कुरान और इस्लामिक इतिहास की पुस्तकें लेकर अकेले दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने बाकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके शुक्रवार 17 जून 2022 को दिल्ली की जामा मस्जिद में जाकर इस्लामिक मौलानाओं और मुल्लाओं से शास्त्रार्थ की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए एक वीडियो भी जारी किया है।

यह भी पढ़े - कानपुर हिंसा से बरेली में प्रशासन सख्त, मौलाना तौकीर रजा के अल्टीमेटम के बाद धारा 144 की लागू

मुसलमान खुलेआम देवी- देवताओं के मंदिर तोड़ रहे : गिरि

उन्होंने कहा की ये भारतवर्ष के नेताओं और सनातन के धर्मगुरुओं के लिए डूब कर मर जाने की बात है कि पूरी दुनिया के मुस्लमान हिंदुओं पर उन्हीं की किताबों में लिखी बातों को बोलने पर सर तन से जुदा करने का फतवा देते हैं। मुसलमानों ने जनसंख्या विस्फोट करके वस्तुतः इस देश पर कब्जा कर लिया है। अब हिंदुओं की स्थिति इस देश में बहुत खराब हो चुकी है। यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि मुसलमान खुलेआम हमारे देवी- देवताओं के मठ मंदिर तोड़ते हैं। हमारी आस्था पर हर तरह से प्रहार करते हैं। लेकिन हमारे लिए न तो कोई बोलने वाला है और न ही कोई आवाज उठाने वाला है। ये तो एक तरह से इस्लामिक गुलामी हम पर थोप दी गई है। कोई इसके विरुद्ध आवाज उठाए या ना उठाए पर वह श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी इस अन्याय और अत्याचार को सहन नहीं करूंगा।

यह भी पढ़े - श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के प्रमुख वादी को ऑडियो वायरल कर दी धमकी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई ये गुहार

हिंदुओं की आजाद समय से पहले छीन ली जाएगी : गिरि

उन्होंने कहा कि कुरान और इस्लामिक इतिहास की किताबें लेकर शुक्रवार 17 जून को दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे। ताकि वहां पर उपस्थित लाखों मुसलमानों को बता सकें कि जो आज मोहम्मद और इस्लाम के बारे में बोला जा रहा है, वो सब उनकी अपनी किताबो में ही लिखा हुआ है। इतना ही नहीं यती नरसिंहानंद महाराज का कहना है कि वह जामा मस्जिद बिल्कुल अकेले ही जायेंगे। ताकि इस्लामिक जिहाद से डरे और बिके हुए नेताओं को मुझ पर और मेरे साथियों पर कोई झूठा मुकदमा लगाने का मौका ना मिल सके। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार 17 जून को सारी दुनिया के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। साथ ही कहा कि हो सकता है कि जामा मस्जिद में इकठ्ठा हुए लोग अपनी ही किताबों से डरकर मेरी हत्या भी कर दें। लेकिन अब मुझे ये खतरा लेना ही पड़ेगा। वरना इस देश में हिंदुओ की आजादी समय से पहले ही छीन ली जायेगी।

Story Loader