27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इन जिलों में सांसों पर गहराता संकट, हवा की सेहत हुई खतरनाक AQI 200 के पास

दिल्ली-NCR सहित गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में ग्रैप लागू होने के बाद भी हवा की सेहत खतरनाक हो रही है। AQI खतरनाक स्तर पर है। इससे सांसों पर संकट गहरा रहा है।

2 min read
Google source verification
NCR AQI

दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप लागू होने के बाद भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा।

NCR के जिलों की हवा दिनों दिन खराब होती जा रही है। दिल्ली से सटे यूपी के एनसीआर जिलों की वायु गुणवत्ता AQI खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। गाजियाबाद, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर और नोएडा में एक्यूआई इस समय 150 के ऊपर पहुंच गया है। हालात ये हैं कि ग्रैप लागू हुए पांच दिन हो गए हैं लेकिन इसका कोई लाभ वायुमंडल पर नहीं पड़ रहा है। एक्यूआई की सबसे अधिक खराब हालात गाजियाबाद और नोएडा की है। गाजियाबाद में बुधवार की रात एक्यूआई सबसे अधिक खराब वसुंधरा का रहा। गाजियाबाद के वसुंधरा में AQI बुधवार की रात 180 पर पहुंच गया था। वहीं जिले के अन्य जगहों पर भी हवा की सेहत काफी खराब रही।


वैशाली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 195 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में बताया जाता है। अक्तूबर के महीने में अब तक हवा की सेहत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। मंगलवार की तुलना में यह एक दिन में एक्यूआई 25 से अधिक तक बढ़ गया है। 1 अक्टूबर को दिल्ली—एनसीआर के जिलों में ग्रैप लागू किया गया था। लेकिन इसके बाद भी वायु प्रदूषण की रफ्तार बढ़ रही है।

मौसम वैज्ञानिक सूरज देव के अनुसार हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली का धुआं है। इसी साथ स्थानीय कारक इसके लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में अगर एक्यूआई 200 के पार पहुंचता है तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेड) का पहला चरण लागू किया जाएगा।

आज गुरुवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। अगर कल शुक्रवार को हवा की सेहत में सुधार नहीं हुआ तो इसमें अनुमान लगाया गया है कि इस दौरान हवा खराब स्थिति में पहुंच सकती है। इससे एनसीआर के जिलों में सांसों पर संकट शुरू होगा। सूरज देव के अनुसार आने वाले छह दिनों में हवा इसी स्थिति में रहने की संभावना है।

बुधवार को हवा की गति उत्तर-पश्चिम रही और इसकी गति 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई थी। इस दौरान आसमान साफ रहा। आज गुरुवार की सुबह हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे है। उत्तर-पश्चिम दिशाओं से हवा चलने से धुंध के आसार हैं। ऐसे ही शुक्रवार की सुबह हवा की रफ्तार 10-12 किमी प्रति घंटे और धुंध के साथ दिल्ली में प्रमुख सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशाओं से आने की संभावना बन रही है।

यूपी का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद और नोएडा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में यूपी के सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद और नोएडा रहे। इन दोनों शहरों का एक्यूआई 180 से 200 के बीच दर्ज किया गया है। जबकि इससे भी खराब हालात ग्रेटर नोएडा की रही। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 220 दर्ज किया गया था।


यह भी पढ़ें : मेडिकल कॉलेज में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को मिलेगी ट्रांसक्रेनियल डापलर जांच सुविधा, जाने खासियत

एक्यूआई 200 के पार तो लगेंगी पाबंदियां
स्टेज-1 (एक्यूआई 201 से 300 के बीच) सड़कों का नियमित तौर पर पानी छिड़काव। निर्माणाधीन स्थलों पर स्मॉग गन। निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ढकना अनिवार्य। आवाजाही सामान्य रखने को ट्रैफिक पुलिस की जाम प्वाइंट पर तैनाती के निर्देश। डीजल जनरेटर चलाने पर पाबंदी। खुले में कूड़ा जलाने की इजाजत नहीं इसके अलावा पीयूसी नियमों का सख्ती से पालन करवाना शामिल रहेगा।