गाजियाबाद के कुछ गुंडे एक बुजुर्ग को पीटने के लिए उसके पीछे भाग रहे थे। इस बीच बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए प्रोपर्टी डीलर प्रिंस यादव के घर में घुस गया। इसलिए गुंडों ने प्रोपर्टी डीलर की गोली मार दी।
गाजियाबाद में विजयनगर के बहरामपुर इलाके में गुंडों ने एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मार दी।
आरोप है कि कुछ गुंडे एक बुजुर्ग को पीटने के लिए उसके पीछे भाग रहे थे। इस बीच बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए प्रोपर्टी डीलर प्रिंस यादव के घर में घुस गया। जान बचाने पर गुंडे उसके घर से प्रिंस को बाहर घसीटते हुए ले गए और गोली मार दी।
गोली मारने के बाद गुंडों ने प्रिंस को अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। घर से कुछ दूर जाकर प्रिंस को गंभीर हालत में फेंक दिया। फिलहाल प्रिंस का नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रिंस के रिश्तेदार अनिल ने बताया कि शुक्रवार रात वह बहरामपुर में अपने मामा प्रीतम के घर उनके बेटे प्रिंस यादव के साथ बैठकर बात कर रहे थे। भागते हुए आया एक बुजुर्ग उनके मकान में घुस गया, जो जान बचाने की बात कह रहा था। पीछे से आए बहरामपुर के लालू यादव, उसका भाई मनोज, बब्बू, उमेश और अबरार से प्रिंस बुजुर्ग को बचाया तो वे सभी प्रिंस को घर से बाहर ले गए और गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह बाहर गए तो वे प्रिंस को गोली मारकर कार में डालकर फरार हो गए।
10 माह पहले एक प्रोपर्टी का हुआ था विवाद
अनिल ने बताया कि प्रिंस के पेट के ऊपरी हिस्से में बाएं ओर सटाकर गोली मारी है। अनिल का कहना है कि अबरार के रिश्तेदारों और प्रिंस ने करीब 10 माह पहले एक प्रोपर्टी का विवाद हुआ था, जिसमें समझौता हो गया था। इसी मामले के रंजिशन में बदला लिया है।
विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।