7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कब्र पर राेज परफ्यूम छिड़कता था युवक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Highlights- लाॅ स्टूडेंट की हत्या कर बेसमेंट में दफनाने के मामले में फिर नया खुलासा - कमरे से परफ्यूम की पांच बोतलें पुलिस ने की बरामद- पुलिस को नहीं मिली 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज

2 min read
Google source verification
grave.jpg

गाजियाबाद. साहिबाबाद में लाॅ स्टूडेंट की हत्या कर बेसमेंट में दफनाने के मामले में नए-नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंकज सिंह की हत्या बेहद शातिराना तरीके से की गई है। जिस कमरे में पंकज का शव दफन किया गया था। उस कमरे से पुलिस ने परफ्यूम की पांच खाली बोतल के साथ रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव की दुर्गंध को रोकने के लिए आरोपी परफ्यूम का इस्तेमाल कर रहा था।

यह भी पढ़ें- UP का ये शहर देश में सबसे अधिक प्रदूषित, खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण

बताया जा रहा है कि पंकज सिंह की हत्या के आरोपी मुन्ना के घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन उसमें 15 दिन की फुटेज गायब है। लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ही यह फुटेज गायब की है। लोगों का कहना है कि मुन्ना के घर के पीछे एक छोटा लोहे का गेट है। मुन्ना ने उसी गेट से परिजन फरार हुए हैं। वहीं मुन्ना मुख्य गेट से फरार हुआ है।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि शनिवार को उन्होंने मुन्ना को फोन किया था। उस दौरान मुन्ना ने कहा था कि वह बिहार स्थित अपने गांव जा रहा है। वहीं जब पुलिस ने मुन्ना को फोन लगाया तो बातचीत के दौरान पुलिस को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी थी। इससे पुलिस काे पता चल गया कि वह ट्रेन में नहीं था।

वहीं पंकज के सहपाठियों व शिक्षकों का कहना है कि पंकज बहुत ही होनहार छात्र था। पंकज के पिता नरेंद्र का कहना है कि वह एक अधिवक्ता के पास तीस हजारी कोर्ट में प्रेक्टिस करने भी जाता था। उन्होंने कुछ दिन पहले ही पंकज की शादी तय की थी। पंकज की मौत से वह युवती भी सदमे में है। उन्होंने बताया कि पंकज का शव सड़ चुका है। इसलिए अब उसका अंतिम संस्कार गांव के स्थान पर यहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- फरार चल रहे सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका पर सुनवाई आज