
यह है परा मामला...
जहां एक तरफ देश 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे की खुशियां मना रहा था। वहीं, मोदी नगर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां पर एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक नवविवाहिता को धारदार हथियार से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि कोतवाली इलाके की गोविंद पुरम कॉलोनी में एक युवती रहती थी। जिसका अभी कुछ महीने पहले ही लोनी इलाके में विवाह हुआ था। युवती फिलहाल अपने मायके आई हुई थी। वहीं, कृष्णा पुरी में रहने वाले सचिन नाम का एक युवक उससे एकतरफा प्यार करता था। लेकिन, युवती की शादी किसी और शख्स के साथ हो गई थी। सचिन को यह बात नागवार गुजरी। सचिन को पता चला कि युवती अपने मायके में आई हुई है तो उसने एक बार फिर से लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार किया। यह बात लड़की के परिजन को पसंद नहीं आई और उन्होंने इसकी शिकायत थाने में करवाकर लड़के को अंदर करवा दिया। लेकिन, लड़का तुरंत ही बाहर आ गया।
जेल से छूटने के बाद की हत्या
युवती के पिता ने बताया कि थाने से छूटने के बाद सचिन ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत युवती के परिजनों द्वारा रविवार को गाजियाबाद के एसएसपी हरिनारायण सिंह से की गई थी। जिसके बाद आरोपी युवक पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए थे। लेकिन, बुधवार की शाम जब युवती अपने किसी काम से घर से बाहर गई तो सचिन धारदार हथियार यानी (फरसे) से बीच रास्ते ही उसपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
थाने जाकर किया सरेंडर
आश्चर्य की बात यह है कि जब सचिन युवती की हत्या करने के बाद मौके से फरार हुआ तो लोगों को लगा कि सचिन भाग गया। लेकिन, हत्या करने के बाद सचिन थाना मोदीनगर कोतवाली पहुंचा और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को सरेंडर कर दिया। जैसे ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सचिन के हाथ में लहूलुहान धारदार हथियार देखा और सचिन की बात सुनी तो वह खुद सकते में पड़ गए और सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
15 Feb 2018, 11:36 AM IST
Published on:
15 Feb 2018, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.