15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लग्जरी गाड़ी से पहले किया करते थे रेकी और फिर देते थे वारदात को अंजाम, 3 पकड़े

Highlights . इंटरस्टेट गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार . अवैध हथियार और डकैती का सामान किया बरामद . गैंग के कई डकैत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

less than 1 minute read
Google source verification
loot.png

गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई जूलरी व अन्य सामान बरामद किया हैं। यह इंटरस्टेंट गैंग और ये लूट के साथ-साथ डकैती की वारदातों को भी अंजाम देते हैं।

एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 25 दिसंबर 2019 को दिलशाद निवासी यमुनापुरम कॉलोनी सिकरोड़ ने थाना मसूरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि बदमाशों ने सुमित वर्मा घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर मौजूद बदमाशों ने घर के सभी लोगों को बधंक बनाया और सोने व चांदी की जूलरी समेत लाखों का माल ले गए। तभी से पुलिस बदमाशों को खोजने में जुटी थी।

थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे अंडरपास के पास तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर अलर्ट हो गई। यहां से पुलिस ने नरेंद्र, अंकुश और अर्जुन को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के दौरान तीन बदमाशों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि इनका एक बड़ा गैंग है। जिसमें इनके अन्य साथी संदीप उर्फ टिंकू राहुल उर्फ मोनू सतपाल उर्फ चंद्रपाल भी शामिल है।

ये चोरी की गाड़ी से पहले रेकी किया करता था। उसके बाद घटना लूट व डकैती की वारदात को अंजाम दिया करते थे। एसपी देहात ने बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार सोने और चांदी के जेवरात हाथ की घड़ी भी बरामद की है।