26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: निशान बनाकर कर्मचारी ने मेडिकल इक्विपमेंट्स शाॅप से एेसे गायब किया 27 लाख का सामान, अब हुआ खुलासा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 3:22 PM IST

news

Video: निशान बनाकर कर्मचारी ने मेडिकल इक्विपमेंट्स शाॅप से एेसे गायब किया 27 लाख का सामान, अब हुआ खुलासा

गाजियाबाद।गाजियाबाद के वैशाली इलाके में बीते दिनों मेडिकल इक्विपमेंट्स शॉप में हुई 27 लाख की चोरी के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने खुलासा करते हुए माल बरामद किया है।चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी दुकान पर काम करने वाला एक कर्मचारी निकला।जिसने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।आरोपी ने शातिराना अंदाज में दुकान की चाबी को काली साबुन की टिक्की पर दुकान की चाबी को मार्क कर लिया। उसके बाद चाबी को दिल्ली में एक चाबी मेकर से बनवाया।और फिर 1 दिन मौका पाकर रात के समय दुकान में रखा हुआ सारा कीमती सामान भरकर ले गया।

दुकान पर काम करता था आरोपी नौकर

पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश सोलंकी है। जो मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है ।और इसी दुकान पर काफी लंबे समय से काम कर रहा था। और दुकानदार का कर्मचारी था। लेकिन पैसे की जरूरत होने और जल्दी अमीर बनने की चाह ने इसे अपराध में धकेल दिया। इसी के लिए आरोपी ने अपने ही मालिक की दुकान में 27 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी रवि कुमार ने बताया कि 23 सितंबर 2018 को वैशाली इलाके में स्थित एक मेडिकल इक्विपमेंट की शॉप पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट मेडिकल इक्विपमेंट शॉप के मालिक द्वारा थाना इंदिरापुरम में लिखाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया।और पुलिस असली चोर तक जा पहुंची। जिसके चलते स्नेहा का सोलंकी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके पास से चोरी किए गए सभी इक्विपमेंट्स भी बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि यह शातिर चोर पहले यहीं पर नौकरी भी कर चुका है ।और इसमें स्टोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बहुत शातिराना अंदाज अख्तयार किया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग