13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग करते थे एेसा काम, जानकर चौंक गये पुलिस अधिकारी- देखें वीडियो

-पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

2 min read
Google source verification
DEMO PIC

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते थे एेसा काम, जानकर चौंक गये पुलिस अधिकारी

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद की थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर गैंग का खुलासा किया है। जो कि दिल्ली एनसीआर में बेहद सक्रिय था और यह गैंग विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर मोटी रकम ऐठा करता था।पुलिस ने इस गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य साथियों की तलाश जारी है।इनके कब्जे से पुलिस ने 27 पासपोर्ट एवं अन्य कागजात के अलावा एक लग्जरी कार भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें- सेना की वर्दी में शख्स करने जा रहा था ये काम, जब हुअा खुलासा तो पुलिस के भी उड़ गये होश

बेरोजगारों को बनाते थे अपना शिकार

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से जानकारी मिल रही थी कि एक गैंग लोगों को नौकरी दिलाने के पर धोखाधड़ी कर रहा है।आरोपियों ने फर्जी ऑफिस बनाया हुआ था।यहां आरोपी लोगों को विदेशी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा उनका मेडिकल टेस्ट कराते थे। इसके बाद रुपया लेकर आरोपी पीड़ित के दस्तावेज जब्त कर उन्हें टरकाते रहते थे।इसकी शिकायत थाना इंदिरापुरम में की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आखिरकार इस गैंग तक जा पहुंची।

आरोपियों के पास से मिले ये दस्तावेज

पुलिस ने इस गैंग के मनोज कुमार नायक उर्फ विमलेश गुप्ता उर्फ आशु पुत्र नंद किशोर नायक निवासी दिल्ली एवं जसवीर सिंह पुत्र बलिहार सिंह हाल निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27 पासपोर्ट एवं दो पैन कार्ड एक चेक बुक एवं अन्य दस्तावेज के अलावा एक कोरोला कार भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि इनके इस गैंग में अभी कुछ और लोग भी शामिल हैं। जिनकी तलाश जारी है। और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग