25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, तभी पहुंच गई पुलिस, 8 युवतियों संग 7 युवक गिरफ्तार

Highlights: -साहिबाबाद पुलिस ने भंडाफोड़ -गिरोह की मुखिया भी गिरफ्तार -पुलिस ने केस दर्ज किया
less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-07-26_13-17-11.jpg

गाजियाबाद। जनपद की थाना साहिबाबाद पुलिस ने शालीमार गार्डन स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 8 युवतियों और 7 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिछले काफी समय से यह लोग इस गोरखधंधे में लिप्त थे। यहां पर रहने वाली एक महिला दूरदराज से लड़कियों को लाकर उनका मेकअप कराने के बाद उन्हें दिल्ली में कई स्थानों पर देह व्यापार के लिए सप्लाई किया करती थी।

यह भी पढ़ें: बिल्डर से रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल के साथ मर्सडीज कार बरामद

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन स्थित एक फ्लैट में एक महिला के द्वारा दूरदराज से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है ।जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा छापेमारी की गई तो फ्लैट के अंदर 8 लड़कियां और 7 लड़के पाए गए जोकि सभी देह व्यापार के धंधे में लिप्त थे । पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम बहनों ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, अयोध्या भेजी जाएगी रामलला के लिए बनाई स्पेशल राखी

उन्होंने बताया कि इस देह व्यापार के धंधे को करने वाली मुखिया एक महिला का कहना है कि उसके पति की बहुत पहले मृत्यु हो चुकी है और अब उसे अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार को चलाने के लिए मजबूरी में इस धंधे में लिप्त हुई । फिलहाल पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद उनके द्वारा बताए गए अनुसार सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग