
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली किताब बनाने वाली कंपनी में छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली किताबें भी बरामद की हैं। बरामद किताबों की कीमत करीब चार करोड़ बताई जा रही है। स्पेक्ट्रम, मेगरोहिल और ओरियंट ब्लैक स्वान नामक कंपनी के अधिकर्त प्रतिनिधि की शिकायत पर ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने यह कारवाई की है।। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इसे गंभीरता से लेते हुए नकली किताब बनाने वाली कंपनी के मालिक को पकड़ा है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए स्पेक्ट्रम ग्रुप के लीगल एडवाइजर प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि उनकी ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली किताब बनाने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच की गई तो पता चला कि थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके की एक किताब बनाने वाली कंपनी के अंदर ही फर्जी तरह से मुझे किताब तैयार की जा रही है।
यह भी देखें: डीएससी रोड निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर हादसा
उन्होंने बताया कि गहनता से जांच की गई जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आए उसके आधार पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और इसकी शिकायत लिखित में भी दी गई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस कंपनी पर छापा मारा तो करीब 4 करोड़ रुपए की कीमत की वह किताब पुलिस को बरामद हुई जो फर्जी तरह से मनाई गई थी।
Published on:
20 Feb 2021, 5:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.