
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में संघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बुधवार देर रात भी लोनी इलाके में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने 5 राउंड गोली चलाकर बाइक सवार दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान इनामी बदमाश के रूप में हुई। जिसकी पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी।
पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी बदमाश
जानकारी देते हुए गाजियाबाद लोनी इलाके के के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश के अनुसार संघन चेकिंग अभियान लोनी इलाके में चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक लाल रंग की अपाचे पर दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने बाइक रोकने के बजाय वहां से भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया। इस पर युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को चारों तरफ से उन्हें घेर लिया। जिसके बाद इनकी तरफ से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। उधर पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में करीब 5 राउंड फायरिंग की। इस दौरान दोनों बदमाश के पैर में गोली लगी। और इनकी बाइक जमीन पर गिर गई। जिसके बाद दोनों को ही धर दबोचा गया।
25 हजार के इनामी के रूप में हुई बदमाश की पहचान
पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान शहजाद उर्फ सोनू बताया। जिस पर 25000 का इनाम भी घोषित है। और दिल्ली आसपास के थानों में करीब आधा दर्जन मामले इसके खिलाफ दर्ज है। जबकि दूसरे साथी ने अपना नाम मुनीश उर्फ लाला बताया। जानकारी के मुताबिक पता चला कि इस पर भी लूट हत्या डकैती के करीब 8 मामले दिल्ली के थानों में दर्ज है। और यह लोग एक नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
Published on:
31 Oct 2019 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
