1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनी प्रियंका शर्मा, संघर्षों से जूझकर पाई नौकरी

कहते हैं समय और परिस्थिति सब कुछ करवाती है। ऐसे ही कहानी यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनी प्रियंका शर्मा की है। जिन्होंने बिहार से दिल्ली आकर ड्राइवरी सीखी और उसके बाद सरकारी नौकरी पाई।

less than 1 minute read
Google source verification
यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनी प्रियंका शर्मा, संघर्षों से जूझकर पाई नौकरी

रोडवेज बस चलाती यूपी रोडवेज की प​हली महिला चालक प्रियंका शर्मा

रोडवेज बस चला रही ये महिला पूरे आत्म विश्वास से भरी हुई बिहार की प्रियंका शर्मा है। जिन्होंने हाल में ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में ड्राइवर की नौकरी पाई है। प्रियंका शर्मा यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनने का गौरव हासिल किया है। प्रियंका शर्मा बिहार के बांका जिले के गांव हरदौड़ी की रहने वाली हैं।


यह भी पढ़ें : जनवरी 2023 में यूपी में इन तारीखों को बैंक रहेंगे बंद, देखे पूरी अवकाश सूची


पति की मौत के बाद बच्चों की जिम्मेदारी
बिहार के बाका जिले में प्रियंका अपने पति के साथ रहती थी। वर्ष 2015 में शराब अधिक पीने की लत के चलते पति का देहांत हो गया। इसके बाद परिवार और दो बच्चों की जिम्मेदारी प्रियंका के ऊपर आ गई। प्रियंका ने कठिन परिस्थिति में हार नहीं मानी और काम की तलाश में दिल्ली आ गईं। दिल्ली में पहले एक फैक्टरी में नौकरी की। उसके बाद एक ड्राइविंग स्कूल में एडमिशन ले लिया। जहां ड्राइविंग सीखकर ट्रक चलाने का फैसला किया।


यह भी पढ़ें : रेलवे ने लागू किए नए नियम, 1 जनवरी 2023 से रेल यात्रियों को इनका रखना होगा ध्यान

प्रियंका को यूपी परिवहन निगम में ड्राइवरों की भर्ती की जानकारी लगी तो उन्होंने फॉर्म भर दिया। उन्होंने टेस्ट पास कर लिए। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग ली। इसके बाद प्रियंका को पोस्टिंग भी मिल गई। यूपी रोडवेज में नौकरी पाने के बाद प्रियंका शर्मा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

Story Loader