पश्चिमी यूपी में बिखराव को समटेने की तैयारी
कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए कल दिल्ली में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और प्रभारियों की बैठकभी बलाई गई है। रालोद का पश्चिमी यूपी में अपना खासा असर रहा है। जाट और मुस्लिम समीकरण के सहारे पार्टी अपना दमखम दिखाती हुई आई है। हालांकि, मुजफ्फरनगर कांड के बाद से यह समीकरण टूट सा गया है। जाट और मुस्लिम अब एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं। इसका खामियाजा पार्टी 2015 के लोकसभा चुनाव और पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भुगत चुकी है। लोकसभा चुनाव में जहां पार्टी का सूपड़ा ही साफ हो गया था वहीं विधानसभा चुनाव में पार्टी मात्र एक सीट पर ही अटककर रह गई थी। ऐसे में पार्टी अब कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दे रही है। यह समझाया जा रहा है कि रालोद किसानों की पार्टी है और किसान में किसी भी धर्म का भेदभाव नहीं होता। हाईकमान कारगर मुद्दों के जरिए भी प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलने की तैयारी कर रही है।