
Ghaziabad Nikay Chunav Result 2023
Ghaziabad Nikay Chunav Result 2023: नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच बड़ी अपडेट सामने आ रही है। गाजियाबाद के लोनी (Loni) में नगर पालिका के रिजल्ट सामने आ गए है। जिसमें बीजेपी MLA नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि नंद किशोर गुर्जर के गढ़ में RLD की प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। RLD कैंडिडेट रंजीता धामा ने पुष्पा को मात दी है। रंजीता धामा ने 18109 मतों से जीत प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी और RLD के अलावा बहुजन सामज पार्टी और कांग्रेस भी लड़ाई में थी।
डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कसा तंज
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, "नगर निकाय चुनाव में सपा बसपा कांग्रेस का सूर्यास्त हो रहा है, भाजपा ही वर्तमान है,भाजपा ही भविष्य है!"
डिप्टी सीएम के इस ट्वीट से अनुमान लगाया जा सकता है कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का अच्छा प्रदर्शन देख वो कितना खुश हैं। यह चुनाव 2024 संसदीय चुनाव मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि यूपी में कुल 80 लोकसभा की सीटें हैं, जो सभी पार्टियों के लिए काफी अहम हैं।
Updated on:
13 May 2023 07:30 pm
Published on:
13 May 2023 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
