
शर्मनाकः नेशनल हार्इवे पर पलटी गाड़ी में फंसे रहे चालक आैर उसका साथी, वीडियो बनाते रहे लोग-देखें वीडियो
गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर तेज रफ्तार के साथ ही पब्लिक का एक शर्मनाक चेहरा तब सामने आया।जब गाजियाबाद स्थित मसूरी इलाके में नेशनल हार्इवे से गुजर रही महिंद्रा गाड़ी पलट गर्इ।इस दौरान लोगों की भीड़ लग गर्इ।वहीं इस मौके पर लोग गाड़ी में फंसे चालक आैर उसके साथी को निकालने की जगह वीडियो बनाते रहे।इतना ही नहीं किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को तक को नहीं दी।हादसे के काफी देर बाद हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।वहीं घायलों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-गाजियाबाद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर, हाईवे पर अचानक पलटी महिंद्रा
तेज रफ्तार के चलते पलट गर्इ गाड़ी, फंसे दो लोग
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मसूरी इलाके में नेशनल हाईवे-24 पर एक तेज रफ्तार महिंद्रा गाड़ी अचानक पलट गई।जिसके बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं गाड़ी चला रहा चालक आैर उसका साथी अंदर ही फंस गये।हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गर्इ।आश्चर्य की बात यह है कि शुरुआती दौर में लोगों ने हादसे की न तो पुलिस को सूचना दी।आैर न ही उन्हें गाड़ी से निकालाने की जगह मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे।
काफी देर बाद पुलिस को दी गर्इ सूचना
आरोप है कि काफी देर बाद कुछ अन्य लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। तो पुलिस भी काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंच पाई जिसके कारण दोनों का काफी खून बह गया। काफी देर बीत जाने के बाद कुछ अन्य लोगों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचित किया और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने के बाद अपनी कार में ही ले जाकर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अभी दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर दोनों घायलों की पहचान करने में जुटी है।।
Published on:
10 Oct 2018 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
