
चोरों ने सुरंग बनाकर फैक्ट्री से एेसे उड़ा लिया लाखों रुपये का माल, देखकर दंग रह जाएंगे आप
गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चोरों के हौसले खासे बुलंद है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी चोर मौका पाते ही अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। जिसके चलते चोरों ने गाज़ियाबाद के लोनी इलाके में चोरी की एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है।जिसे सुनकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे।क्योंकि यहां चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम ताला तोड़कर नहीं बल्कि सुरंग बनाकर दिया है।चोरों ने बहुत ही आराम से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।फैक्ट्री मालिक को इसका पता अगले दिन लगा।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-चोरों ने सुरंग बनाकर फैक्ट्री से एेसे उड़ा लिया लाखों रुपये का माल, देखकर दंग रह जाएंगे आप
पहले बनार्इ सुरंग आैर फिर सामान किया साफ
मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके का है। जहां पर बदमाशों ने हैरतअंगेज तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इलाके के माया कुंज में जगदीश मेटल इंडस्ट्रीज नाम से फैक्ट्री है। जिस में बाथरूम फिटिंग का हार्डवेयर मैटेरियल बनाया जाता है। देर शाम फैक्ट्री बंद होने के बाद चोरों ने फैक्ट्री के पिछले हिस्से में दिवार के पास एक सुरंग बनार्इ। इसके बाद चोर इसी सुरंग से फैक्ट्री में दाखिल हुए। चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर लाखों रुपये का सामान लेकर इसी सुरंग से चंपत हो गए।
फैक्ट्री मालिक को अगले दिन लगा पता
चोरी का पता फैक्ट्री के मालिक को अगले दिन सुबह उस वक्त पता लगा।जब वह रोजाना की तरह फैक्ट्री में काम करने के लिए कर्मचारी कंपनी पहुंचे।जैसे ही उन्होंने फैक्ट्री को खाली देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्हें बाद में दीवार के नीचे बनी यह सुरंग नजर आई।फिलहाल पूरे मामले की तहरीर लोनी कोतवाली में दे दी गई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
30 Oct 2018, 7:12 PM IST
Published on:
30 Oct 2018, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.