गाजियाबाद में कोविड-19 संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद लोग अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां पर सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल पूरी तरह भरे हुए हैं जिसके बाद कुछ लोगों को घर पर रहकर ही उपचार करना पड़ रहा है लेकिन उन्हें ऑक्सीजन की बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आया है जिसके चलते नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 50 बेड का एक आइसोलेशन अस्पताल शुरू किया है ।