scriptयूपी के इस जिले में सीएम योगी फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी लागत से हुआ तैयार | sabse uncha jhanda kaha hai highest flag in india 15 august 2018 | Patrika News
गाज़ियाबाद

यूपी के इस जिले में सीएम योगी फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी लागत से हुआ तैयार

यूपी में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा भी इसी दिन लगने जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फहराया जाएगा।

गाज़ियाबादAug 11, 2018 / 02:52 pm

Rahul Chauhan

flag

यूपी के इस जिले में सीएम योगी फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी लागत हुआ तैयार

गाजियाबाद। 15 अगस्त नजदीक आते ही प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं बीच यूपी में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा भी इसी दिन लगने जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फहराया जाएगा। दरअसल, गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद में 211 फीट ऊंचा झंडा लहराने के बाद अब प्रदेश में 262 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा। इस तिरंगे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यान अपने गढ़ गोरखपुर के रामगढ़ ताल पर 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस पर लहराएंगे।
यह भी पढ़ें

जानिए ऐसे क्रांतिकारियों के बारे में, जिनकी कहानी पढ़कर रौगटे खड़े हो जाएंगे

इतना ही नहीं, इसे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा बताया जा रहा है। इसमें खास बात यह है इस तिरंगे का गाजियाबाद से खास कनेक्शन है क्योंकि यह गाजियाबाद में ही बनकर तैयार हुआ है। स्वत्रंता दिवस पर दिल्ली, नोएडा, वृंदावन, मुंबई और देहरादून में भी 101 फीट ऊंचा झंडा लहराया जाएगा।
यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच के लिए यहां से आपको मिल सकती है मदद

इस कंपनी को मिला टेंडर

गाजियाबाद स्थित सहगल झंडा मैन्यूफैक्चरिंग को उक्त तिरंगा बनाने का ऑर्डर मिला है। फर्म के चेयरमैन रवि सहगल का कहना है कि 262 फीट ऊंचा तिरंगा बनकर तैयार हो गया है। यह इतना बड़ा है कि इसे किसी भी मौसम में लगभग 15 किलोमीटर तक की दूरी से भी देखा जा सकेगा। पिछले गणतंत्र दिवस पर भी गाजियाबाद के श्यामा मुखर्जी पार्क में प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा लहराया गया था। अब गोरखपुर में देश का सबसे ऊंचा झंडा लहराया जाएगा। हालांकि अभी इसके लिए एयरफोर्स से एनओसी मिलनी बाकी है। गोरखपुर डीएम की एयर फोर्स से बात हो चुकी है और जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद इस तिरंगे को सीएम योगी आदित्यनाथ फहराएंगे। रवि के मुतावबक उन्हें दिल्ली, नोएडा, वृंदावन, मुंबई और देहरादून से भी तिरंगा बनाने का ऑर्डर मिला है।
यह भी पढ़ें

देशभक्ति गाने जो दिल छू लेंगे आपका, गाने और संगीत खड़े कर देंगे रोंगटे

इतनी आई लागत

देश के सबसे ऊंचे तिरंगे के पोल को इस तरह बनाया है कि आकाशीय बिजली से झंडे को किसी तरह की क्षति न पहुंचे। इसके लिए अलग से सिस्टम लगाया गया है। करीब 45 लाख रुपये की कीमत से बने पोल को बनाने में 200 टन आरएमसी और 17 टन आयरन जीआई लगा है। पोल को 20 लोगों की टीम ने लगभग छह महीने में बनाकर तैयार किया है। जिसके बेस की लंबाई और चौड़ाई 25- 25 फीट होगी। झंडा लगभग पांच किलो पीतल के अशोक थतंभ की छत्रछाया में लहराएगा। पोल के सबसे ऊपर वाले भाग पर एक बड़ी और मोटी पीतल की प्लेट लगी होगी। जिस पर अशोक थतंभ की मूतीस लगेगी। प्लेट के चारों तरफ सजावट के लिए चेन में घंटियां लटकाई गई हैं। पोल के बेस पर चारों ओर रेडियम लाइट के साथ फाउंटेन लगे हैं।

Home / Ghaziabad / यूपी के इस जिले में सीएम योगी फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी लागत से हुआ तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो